दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 8 अपराधियों समेत. 6 चोरी की मोटरसाइकिल ,तीन देसी कट्टा , जिंदा कारतूस के साथ 1 किलो चरस बरामद किया है ।वही अपराधियों द्वारा बैंक लूट एवं एक हत्या की योजना को भी पुलिस में विफल किया है। उक्त आशय की पुष्टि करते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शनिचरी थाना के सेंट्रल बैंक की लूट करने आए अपराधियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया वही गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा व जिंदा कारतूस दो मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में कलाम अंसारी चनपटिया व विवेक सिह का नाम शामिल है। वही नौतन थाना क्षेत्र के खाप टोला शिव मंदिर के पास छापेमारी कर दो चोरी की मोटरसाइकिल एवं हथियार व जिंदा कारतूस के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें सूरज कुमार मिश्रौली शिवम कुमार खरदेउर माहन रंजन कुमार चनपटिया मंतोष कुमार अरनहवा को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर बेतिया नगर के जिला परिषद के सामने अली मोटरसाइकिल वर्कशॉप मैं छापेमारी की गई जहां चोरी की एक यामाहा मोटरसाइकिल बरामद की गई तथा अल्ताफ अली उर्फ अल्ताफ मिस्त्री को भी गिरफ्तार किया गया। इन अपराधियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा ।उधर हरि वाटिका चौक से गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल पुलिस ने छापेमारी कर 1 किलो चरस के साथ मनीष कुमार नामक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है जो आरएलएसवाई कॉलेज कॉलोनी निवासी बताया जाता है तथा उसके ऊपर चार बोलेरो चोरी करने के साथ साथ कई अन्य चरस तस्करी के मामले में भी संलिप्तता बताया जा रहा है। इसका नेटवर्क नेपाल गोपालगंज तथा मोतिहारी सिवान से जुड़ा हुआ है और चारपहिया चोरी के जुर्म में गोपालगंज,सिवान जिला पुलिस जेल भी भेज चुकी है.आगे पुलिस अधीक्षक ने बताया की अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर 8 अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा जिसमें शनिचरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार एवं तकनीकी सेल टीम तथा नौतन थाना अध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस अवर निरीक्षक प्रभात समीर चनपटिया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा सहायक और निरीक्षक जितेंद्र सिंह नौतन शामिल है जबकि हरिवाटिका से अपराधी को गिरफ्तार करने वाले बेतिया पुलिस टीम को भी सम्मानित किया जाएगा पुलिस के बढ़ते दबाव में हो रहे तबातोड़ छापेमारी की कार्रवाई से अब मोटरसाइकिल चोर गिरोह एवं अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे हैं इसके साथ ही चोर गिरोह को संरक्षण देने वाले सफेदपोश आकाओ का भी हौसला पस्त होता दिख रहा है।





Recent Comments