प्रोफ़ाइल फ़ोटो – Sr DCM Sri Sanjeev Sharma

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर नए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने को कार्यभार किया ग्रहण

वाराणसी 10 जुलाई, 2019: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर नए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया । इसके पूर्व आप पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक(सामान्य) के पद पर कार्यरत थे । ज्ञातव्य हो की पूर्व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री आर.सी.श्रीवास्तव के जून माह में सेवानिरवृत होने के कारण यह पद रिक्त हो गया था ।
16 मार्च 1983 को जन्मे श्री संजीव शर्मा वास्तविक रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मूलनिवासी हैं तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा -2010 बैच के अंतर्गत भारतीय रेल सेवा में आये । नवागत वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शर्मा ने बताया कि उनका फोकस यात्रियों को बेहतर सुख-सुविधाएँ उपलब्ध कराने एवं रेल राजस्व में बढ़ोत्तरी करने का रहेगा । यात्री सुविधाओं में व्यापक सुधर एवं विस्तार पर विशेष रूप से योजनाबद्ध कार्य किया जायेगा ।
श्री संजीव शर्मा पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं । आपको प्रशासन एवं प्रबंधन का गहन अनुभव है ।

*जनसम्पर्क अधिकारी/वाराणसी*