सारथी रथ रवाना
#संजय’विजित्वर'(हाजीपुर)-विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर समाज में जागरूकता के लिए आज सदर अस्पताल , हाजीपुर परिसर में सिविल सर्जन, वैशाली डॉ इन्द्रदेव रंजन ने सारथी रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।यह सारथी रथ वैशाली जिला के सभी प्रखंडों में एक-एक दिन,एक प्रखंड के चार गांव का भ्रमण कर प्रचार-प्रसार का कार्य करेगा । इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ विभाग कुमारी सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डॉ अनिल कुमार, डॉ एस के रावत, जिला संचारी रोग पदाधिकारी, डॉ सत्येन्द्र प्रसाद सिंह,जिला वेक्टरबार्न डिजिज नियंत्रण पदाधिकारी,निभा रानी सिन्हा, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक,मणीभूषण झा,जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे ।




Recent Comments