छपरा : मुकेश ने अस्पताल में भर्ती बीमारी से जुझ रही महिला के लिए रक्तदान किया।वही लियो समीर भी जरूरतमंद के लिए रक्तदान किया ।
मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अमर नाथ ने कहा की लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा लगभग प्रतिदिन जरूरतमंद मरीजो के लिये रक्तदान किया जाता है।

लियो सचिव आलोक ने बताया क्लब के सभी सदस्य लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक करते हैं। समाज के सभी वर्ग के लोगो से खास अपील है जो भी जरूरतमंद मरीज हो आप मानव हित हेतु आगे आकर रक्तदान करे एंव यह मानव कल्यान हेतु सबसे बडा सेवा धर्म है।रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है। ईस पुनीत मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अमरनाथ,कोषाध्यक्ष लियो संदीप गुप्ता , लियो प्रकाश गुप्ता, लियो चंदन रक्तदान करने के बाद लियो मुकेश एवं समीर ने कहा खुशी होती है जब आपके रक्त से किसी को जीवनदान मिलता है।
उक्त जानकारी लियो क्लब के सचिव आलोक गुप्ता ने दी ।