दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
लौरिया। बिजली की लगातार लचर व्यवस्था और लो वोल्टेज से परेशान मठिया के उपभोक्ताओं ने बुधवार को स्थानीय पावर सबस्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं विधुत विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन तारों के टूटने से आपूर्ति बाधित होने का दंश तो हमसब झेल ही रहे हैं, बावजूद जब बिजली आती भी है तो अकसर लो वोल्टेज का सामना करना पड़ता है। विभाग के कनीय अभियंता द्वारा बार बार आश्वासन दिया जाता है कि 12 घंटें में मठिया पंचायत के उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। यह आश्वासन हमेशा कोरा साबित हो रहा है।जिससे नाराज उपभोक्ताओं ने सबस्टेशन पर आकर विरोध जताया। इधर कनीय अभियंता रवि कुमार से संपर्क करने पर बताया गया है बिजली के पोलो पर जर्जर तारों को हटाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बहुत जल्द आपूर्ति बाधित और लो वोल्टेज की समस्याओं का रोना समाप्त हो जाएगा । साथ ही किसी को इसके लिए अब विभाग का चक्कर भी नहीं काटना पड़ेगा। उपभोक्ताओं में रोष प्रकट करने व प्रदर्शन करने वालों में संदीप कुमार, सुमीत कुमार ठाकुर, निर्भय सिंह, चिंटू ठाकुर, सूरज ठाकुर, अजीत
कुमार राय, गुंजन ठाकुर सहित कई ब्यक्ति थे।




Recent Comments