बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक पर मुकदमे और जेल को लेकर विरोध में भाजपा-विहिप तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मांझी में विरोध मार्च निकाला

मांझी : (सारण)बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक राहुल मेहता को जिला प्रशासन के इशारे पर कथित रूप से झूठा मुकदमा में फंसाकर जेल भेजे जाने के विरोध में भाजपा विहिप तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मांझी में विरोध मार्च निकाला तथा मांझी प्रखंड मुख्यालय के सामने सदर एसडीओ व एसडीपीओ का पुतला दहन किया। विरोध मार्च में शामिल कार्यकर्ता जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जय श्रीराम का उदघोष कर रहे थे। भजप्स नेता बबलू शर्मा तथा मनोज सिंह के नेतृत्व में आयोजित विरोध मार्च में मनीष पाण्डेय आदित्य बजरंगी डॉ सूरज कुमार रामेश्वर सिंह दिलकेश बजरंगी लालबाबू यादव उपेंद्र कुमार आदि शामिल थे।