नल-जल योजना कार्य दुसरे वार्ड में जबरन कराने को लेकर कार्य स्थल के पास लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

अमनौर प्रखंड के अमनौर कल्याण पंचायत अन्तर्गत वार्ड नंबर 15 के सदस्य द्वारा नल-जल योजना कार्य दुसरे वार्ड में जबरन कराने को लेकर लोगों ने कार्य स्थल के पास विरोध प्रदर्शन किया. गुरुवार को वार्ड संख्या 14 के सदस्या गायत्री देवी के नेतृत्व में खोरीपाकड़ गोविंद गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी विरोध जताते हुए कहा कि वार्ड सदस्या तेतरी देवी के पुत्र जीतेन्द्र कुमार राय द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल-जल का कार्य नियम के विरूद्ध जबरन दुसरे वार्ड में कराने के लिए लगभग चार सौ मीटर की दूरी तक जेसीबी द्वारा मिट्टी खुदाई कार्य कराया जा रहा है. वहीं ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क किनारे लगाये गये ईंटों को भी उखाड़ कर बेचने का भी आरोप लगाया है. वार्ड सदस्या गायत्री देवी ने बताया कि जब दूसरे वार्ड का नल-जल का मेरे यहां करायी जायेगी तो मैं इस योजना के तहत अपने वार्ड में कैसे करायेंगे. यह नियम के विरूद्ध व जबरदस्ती से मिट्टी खुदाई करायी जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत पंचायत के मुखिया व बीडीओ से भी की गई. बावजूद इसपर कोई पहल नहीं किया गया है. वार्ड संख्या 14 के दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर यूक्त आवेदन जिलाधिकारी, सारण को भेजने की बात कही. जिसमें उनलोगों द्वारा जिलाधिकारी से इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है. विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से सीमा देवी, रेखा देवी, बबीता देवी, रीता देवी, सुनीता देवी,सतीश कुमार सिंह, फिरंगी सिंह, बीरेन्द्र राय, दुलारचंद राय, शिवपुजन राय, जबुराम ठाकुर, राजु कुमार, बच्चा सिंह आदि दर्जनों लोग शामिल थे. इधर बीडीओ विभु विवेक ने बताया कि इसकी मामले में मुझे किसी प्रकार की सुचना नहीं है. शिकायत मिलने पर इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.