दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नौतन।ए स ।थाना क्षेत्र के मडुआहा गाव मे एक बारह वर्षीय किशोर नितीश कुमार को जान मारने की नियत से दबीला से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है ।घटना गुरूवार दस बजे की बताई गयी है ।घायल किशोर का इलाज बेतिया एमजेके अस्पताल मे चिन्ताजनक स्थिति में चल रहा है।मामलेमें त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित कुमार राम 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है ।इस बावत घायल किशोर के पिता मडुआहा निवासी राजेश राम ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उनका लड़का गुरूवार की सुबह पुरब दिशा की ओर से अपने घर साईकिल से आ रहा था तभी रास्ते मे मोहित कुमार राम,माधुरी देवी, अनू कुमारी, व तनू कुमारी फरसा व दबीला से प्रहार कर नाक, गर्दन सहित अन्य शरीर के अंगों पर प्रहार कर लहू-लुहान कर दिया ।घायल किशोर की आवाज पर ग्रामीणो को आता देख सभी आरोपी भाग निकले।थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि घटना की सुचना पर त्वरित कारवाही करते हुए मुख्य आरोपी मोहित कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आवेदन के आलोक मे कारवाई करते हुये अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मे पुलिस जुट गयी है ।