बेतिया – लौरिया:– बालविवाह व दहेजरूपी प्रथा को जड़ से खत्म करें। सीडीपीओ।      
        
न्यू इनपुट रबिशंकर मिश्रा प चम्पारण लौरिया बिहार:– 
बालविवाह निषेध और दहेज प्रथा उन्मूलन के समर्थन में आगामी 21 जनवरी को मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा ,जिसमें लौरिया प्रखंड से 50 हजार लोग शामिल होंगे । जहाँ सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की सहभागिता भी आवश्यक है ।इसे सफल बनाने के लिए आपसबों की जिम्मेदारी तो बढ़ ही गई है ,साथही आपसबों को बढ़चढ़कर हिस्सा भी लेना है । उक्त बातें आंगनबाड़ी के बालविकास पदाधिकारी सह प्रशिक्षु आईएएस लोकेश मिश्र ने मंगलवार को सामुदायिक भवन में सभी सेविकाओं व सहायिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा। श्री मिश्र ने कहा कि दहेजप्रथा और बालविवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ यह एक आगाज  है । इस बीमारी को जड़ से ही खत्म करने की जरुरत है । इसके लिए समाज के सभी ब्यक्तियों को एकजुट होकर इस बीमारी को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया । वहीं श्री मिश्र ने सभी प्रखंडवासियों से अपील भी की की इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजनीतिक व्यक्तियों को दलगत भावना से ऊपर उठकर आगे आना चाहिए, ताकि इस समाज से दहेजप्रथा और बालविवाह जड़ से ही खत्म हो जाए ,ताकि फिर कभी इसकी पुनरावृत्ति ना हो सके । इसके बाद प्रखंडपरिसर में सभी सेविकाएँ व सहायिकाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर पूर्वाभ्यास किया । इधर सेविकाओं और सहायिकाओं ने प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि हमसब इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोई कोताही नहीं बरतेंगे ।