मूक बधिर बच्चों को किया उत्साहवर्द्धन
✍परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज शंकर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मूक बधिर बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत कर स्वतंत्रता दिवस मनाया तथा बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह बच्चे हमारी ही तरह इंसान हैं। देव संयोग से इनके शारीरिक अंग कुछ सामान्य रूप से काम नहीं करते हैं। ऐसी स्थिति में यह हमारी अधिक जिम्मेदारी बन जाती है कि हम इन्हें हर प्रकार के शैक्षणिक, बौद्धिक, आर्थिक सहयोग प्रदान कर इनके स्वावलंबी बनने की राह प्रशस्त करें।

चालक घायल
✍परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में तीन मुहानी के पास सारंगपुर से उसरी को जाने वाली मार्ग पर गुरुवार की देर
रात्रि अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क के किनारे ट्राॅली सहित पलट गया, जिसमें चालक प्रदेश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी, विलंब से पहुंची पुलिस ने मौके से घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मवेशी की मौत
✍परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी(सिवान) : थाना क्षेत्र के पचनेरुई गांव में गुरुवार की दोपहर विद्युत तार की चपेट में आने से एक भैंस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और इसकी सूचना विभाग की दी। ज्ञात हो कि दिनेश यादव का जीविका का साधन भैंस ही थी। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।