अमनौर से छात्रा की तथाकथित अपहरण व हत्या की आशंका को लेकर दूसरे दिन जांच में लिया नया मोड़

अमनौर(सारण) इंटर की छात्रा अपहरण व हत्या की आशंका मामले के दुसरे दिन नया मोड़ लेते प्रतीत हुआ.जब फॉरेंसिक लैब की टीम के घटनास्थल से बरामद कपड़े, जूते, किताब, आदि की जांच से मामला और संदिग्ध हो गया.सूत्रो से मिली जानकारी में घटना स्थल पर लगे खून न तो किसी इंसान के है ना ही किसी दूसरे जीव जंतु के है. जिससे पुलिस को हत्या की आशंका से बाहर निकाल मामला को किसी सडयंत्र का शिकार मानकर जांच में जूटी है. इस मामले में छात्रा की परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपित लोगों का तथाकथित पीड़ित परिवार से भूमि विवाद बताया जा रहा है. मालूम हो कि इस मामले में उसी गांव के भुवन राय, गुड्डू राय, बिट्टू तिवारी सहित चार आरोपीत डेढ़ महीने पहले पीड़ित परिवार के कुछ हिस्से जमीन घर के अन्य सदस्यों से खरीदा था. इसको लेकर दुश्मनी और बढ़ गई थी. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. पुलिस ने परिजनों के साथ साथ अन्य लोगों की मोबाइल नंबर का कॉल डीटेल्स भी खंगालना शुरू कर दिया है. वहीं पुलिस सभी बिन्दुओ पर नजर बना कर जांच को आगे बढ़ा रही हैं.लेकिन फिलहाल पुलिस ने छात्रा की बरामदगी नहीं होने से स्पष्ट कुछ भी बताने से परहेज कर रही हैं.




Recent Comments