बेतिया – नौतन:– ​बाईक व तीस अंग्रेजी फ्रूटी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार 
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प.चं) बिहार :–
नौतन – थाना क्षेत्र के डबरिया पंचायत के मडूवाहा गांव से गुरुवार के दिन गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी के दौरान नौतन थाना पुलिस ने बाईक व तीस फ्रूटी अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया । थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि शिवराज पूर बाध से एक आदमी बाईक के डिक्की मे अंग्रेजी शराब का खेप लेकर मच्छरगांवा चौक के रास्ते मडूवाहा ले जाने वाला है पुलिस त्वरित कारवाई मे जूट छापेमारी के तहत मडूवाहा गांव से उपेन्दर यादव पिता लालबाबु यादव को बीना नम्बर की बाईक डिस्कवर तथा तीस पीस फ्रूटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।जिसके विरूध्द काण्ड अंकित कर जेल भेज दिया गया ।।