राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
जिला पुलिस कप्तान जयंत कांत द्वारा जिले में हो रही शराब तस्करी को रोकने के लिए शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए सर्विलांस पर रखकर पैनी नजर रखे हुए थे। इसकी सफलता उस समय मिली जब पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से शराब की बड़ी खेप पिकप भान से आ रही थी जबकि उसकी देख-रेख के लिए आगे-आगे लाल रंग की ऑल्टो कार आ रही थी। इसकी सूचना मझौलिया थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता को एसपी मुख्यालय द्वारा दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्री गुप्ता दल बल के साथ सीमावर्ती श्रीपुर चौक, माधोपुर चौक, सेनरियाचौक ,तक पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया तभी आल्टो कार आती देख अमवामन मन से पुलिस ने पीछा शुरू किया आगे-आगे लाल रंग की अल्टो कार जिस पर लाल बत्ती भी लगा हुआ था पीछे पिकअप भान था जिस पर 1147 बोतल हरियाणा निर्मित कैसीनो प्राइड लदा हुआ था ।जिसमें 180ml का 582 बोतल, 375ml का 250 बोतल, 750ml का 15, बोतल कुल शराब 297. 6 लीटर अंग्रेजी शराब लदा हुआ था ।पुलिस के पीछा करने की भनक मिलते ही लाल रंग की आल्टो कार जो लाइनर का काम कर रहे थे तेजी से भाग खड़े हुए ।वही अंग्रेजी शराब लदा पिकअप भान सेनवरिया की तरफ भागा जिसका पीछा पुलिस ने की तो सेनवरिया गांव में चालक और सहयोगी शराब लदे पिकअप भान को छोड़ भाग खड़े हुए ।जिसको पुलिस ने जप्त कर लिया। थाना अध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि शराब कारोबारी एवं आपूर्ति करने वाले तथा लाइनर का काम करने वाले 1 दर्जन से अधिक लोगों की चिन्हित कर नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बनाकर छापेमारी तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने श्रीपुर चौक माधोपुर चौक, सेनवरिया चौक ,तथा नानोसती चौक पर पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी गई थी ।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कारोबार में कई सफेदपोश नेता जनप्रतिनिधि की भी संलिप्तता उजागर हुई है। पुलिस मामले की गहराई से अनुसंधान कर रही है बहुत जल्द सफेदपोश भी जेल के अंदर होंगे। उन्होंने नामजद अभियुक्तों का खुलासा करने से इनकार कर दिया ।उन्होंने बताया कि अभी नाम का खुलासा होते ही अभियुक्त गण फरार हो जाएंगे। इस छापेमारी में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, सहित दारोगा सुनील कुमार सिंह, सीके तिवारी ,के पी यादव, राम अयोध्या सिंह, समेत पुलिस बल शामिल थे। बताते चलें कि जिला पुलिस कप्तान के सर्विलांस पर हुई इस कार्यवाही से पुलिस को भारी सफलता मिली है।वही अन्य कारोबारी भी पुलिसिया रडार पर हैं ।इससे शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।