राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया: माधोपुर बिजली फिटर प्रखंड मुख्यालय के दर्जनों पंचायतमें बिजली सप्लाई लगातार तीन दिनों से बाधित होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बिजली उपभोक्ता ने इसकी शिकायत विद्युत विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता से की है उपभोक्ताओं में जटाशंकर दुबे अवधेश भारती संजय श्रीवास्तव सुदर्शन भारती रामानंद शर्मा अनिल शर्मा सत्येंद्र श्रीवास्तव मदन भारती मनजीत कुमार श्रीवास्तव सुधीर शर्मा अरुण कुमार सिंह अभिषेक कुमार सिंह आदि ने बताया कि प्रखंड के बगल पंचायत के धोक्रहा बिजली फीडर से जुड़े पंचायत में 24 घंटा बिजली उपलब्ध रहती है जबकि मझौलिया प्रखंड मुख्यालय में अंचल अस्पताल थाना बैंक साइबर कैफे समेत जनता का सारा काम होता है ग्रामीण क्षेत्रों में लागता 3 दिनों से मोमबत्ती का सहारा उपभोक्ताओं को लेना पड़ रहा है मोबाइल चार्ज नहीं होने से संपर्क सूत्र भी लगता है 3 दिनों से बाधित है बच्चों के पठन-पाठन घरेलू कामकाज आदि बाधित है वक्ताओं ने शिकायत किया के बिजली विभाग की उदासीनता के कारण उपभोक्ता इसकी खामियाजा भुगत रहे हैं भीषण गर्मी के मौसम में रात में काफी परेशानी होती है अंधेरा युग का सामना उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है हम लोग समय पर बिजली बिल जमा करते हैं परंतु आपूर्ति से अधिक बिजली बिल आ जाने से काफी परेशानी हो रही है बिजली बिल में सुधार करवाने के लिए कई बार आवेदन भी दिया जा चुका है परंतु आज तक बिजली बिल में सुधार नहीं हो पाया है उन लोगों ने सुचारू रूप से बिजली चालू कराने की मांग की है अन्यथा बाध्य होकर प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देते हुए आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है संबंध में विद्युत सहायक कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार ने बताया कि आंधी तूफान आ जाने के कारण कई कई बिजली पोल ध्वस्त हो चुका है बिजली तार भी कनेक्शन छोड़ दिया है विद्युत विभाग के अधिकारी समेत सभी बिजली कर्मी सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति के लिए काम कर रहे हैं बहुत जल्द बिजली सप्लाई कर दिया जाएगा




Recent Comments