सारण :चिरांद विकास परिषद ने निशक्त व जरूरतमंदों के बीच बांटे कम्बल-:
#दिग्विजय सिंह बबलू 
डोरीगंज: 
“””””””””””
सदर प्रखंड के चिरांद के संगम तटीय गांव स्थित फुलचक चिरांद दिघी  व चिरांद में शुक्रवार को कडाके की ठंड में ठिठूुर रहे सैकड़ों गरीब व असहाय लोगों के बीच चिरांद विकास व गंगा समग्र द्वारा कम्बल का वितरण किया गया। कडाके की ढंड से ठिठुर रहे लोग कम्बल पाकर काफी खुश नजर आ रहे थे। 
इस मौके पर चिरांद विकास परिषद के रघुनाथ सिंह, आरपी सिंह, गुप्तेश्वर नाथ  पाण्डेय, श्याम बहादुर सिंह, श्रीकांत पाण्डेय, हरिद्वार सिंह, राशेश्वर सिंह, धर्मनाथ सिंह तथा परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी आदि मौजूद थे।