राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया थाना क्षेत्र के रतनमाला गांव निवासी मुकेश महतो की 13 वर्षिय नबालिक पुत्री का अपहरण 30 मई को मध्य रात्रि में होने का मामला प्रकाश में आया है । इस बाबत मुकेश ने थाने में एक आवेदन देकर 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष सुजीत दास ने बताया उक्त लड़की 30 मई को शौच के लिए घर से निकली थी। जिसको सरिसवा निवासी सागर कुमार एवं उनके पिता मनकेश्वर महतो, फखरे आलम ,भानु साह,राजा कुमार, मंटू दास,एवं राजन कुमार ने शादी के नियत से अपहरण कर लिया है। इस मामले में सरिसवा बाजार के फखरे आलम एवं भानु साहब को पास्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य व्यक्ति फरार चल रहे हैं ।जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगतार छापामारी कर रही है।