राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया ।प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बखरिया जागीर टोला वार्ड नंबर 2 में शिक्षकों के बराबर लेट लतीफी , मध्यान्न भोजन तथा पठन पाठन में अनियमितता को लेकर इस विघालय के प्रति अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। अभिभावकों में मनोज कुमार सिंह ,हिमांशु सिंह ,अभिषेक सिंह, अनिल सिंह, मुकेश महतो ,संदीप प्रसाद, संतोष महतो, हरिहर मांझी,दिनेश मांझी, उमेश मांझी आदि ने बताया कि प्रधानाध्यापक के अलावा अधिकतर विद्यालय के शिक्षक प्रत्येक दिन समय से एक घंटा विलंब से पहुंचते हैं ।विद्यालय में अनुशासन नाम का कोई चीज नहीं है ।इस संदर्भ में अनेकों बार पूछताछ किया गया परंतु कोई सुधार नहीं हुआ।अभिभावकों ने बताया कि इसकी सत्यता शिक्षक उपस्थिति पंजी देखने से अस्पष्ट पता चल जाएगा कि लेट लतीफ आने वाले शिक्षकों से अभिभावकों ने हाजरी पंजी पर समय लिखवाया गया है।उन्होंने बताया कि इस विघालय में मानक के अनुरूप बच्चों को मध्यान भोजन नहीं मिल पाता है।शिकायत के बाद प्रधानाध्यापक बराबर सुधार कराने की बात करते हैं परंतु स्थिति जस की तस है।जिससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ।अभिभावकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर एक सप्ताह के अंदर विघालय की रवैया में सुधार नहीं हुआ तो विभागीय अधिकारियों को सूचित कर विद्यालय में तालाबंदी किया जाएगा। बताते हैं कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत करने कार्यालय में पहुंने पर मुलाकात नहीं हो पाती है ।इस बावत प्रधानाध्यापक विनय कुमार ने बताया कि विद्यालय में अधिकतर लोकल शिक्षक होने के कारण परेशानी हो रही है ।इसमें सुधार किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अभिभावकों से आवेदन मिलते ही शिक्षकों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।




Recent Comments