माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन के कार्यालय पर मनाई गयी बाबा साहब की जयंती

(जयंती पर बाबा साहब को नमन करते युवा)
दैनिक खोज खबर, छपरा
जलालपुर प्रखण्ड के बंगरा गांव स्थित समाजसेवी संगठन माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन के कार्यालय पर संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर सभी युवाओं ने बाबा साहेब के चित्र पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर नितान्त भाई ने कहा कि बाबा साहब के दिखाये रास्ते पर चल कर ही समता मूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब जीवन पर्यन्त समाज को एक डोर में बांधने के लिये संकल्पित रहे।

संगठन के अध्यक्ष शशि सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष इसी दिन “सारण पुस्तकालय” की स्थापना की गई थी। एक वर्ष पूरे होने पर आज रवि किशन एवं विनित कुमार ने इसमें आज पुस्तकें प्रदान की। इस पुस्तकालय से युवाओं को बहुत फायदा हो रहा है।
इस मौके पर राठौर श्रीमान्त, बजरंगी सिंह, मुकेश पासवान, भीम महतो, चंदन कुमार, रौशन कुमार,अमरेन्द्र कुमार,मृत्युंजय, अर्जुन कुशवाहा,सुमित ,रविशंकर शर्मा ,दीपककुमार ,सत्येन्द्र , अभिषेक,विशाल गिरी आदि ने बाबा साहेब के चित्र पर श्रद्धा के पुष्प अर्जित किये।

इसके बाद संगठन की सचिव जया सोनल ने सभी युवाओं को बाबा साहेब के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब एक भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्घ आन्दोलन को प्रेरित किया और सामाजिक भेदभाव के विरूद्घ अभियान चलाया। बाबा साहेब स्वंत्रत भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे। हमें एक दूसरे से समाज में बिना भेदभाव किये रहना चाहिये और हमेशा भाई चारा बना रहना चाहिए।




Recent Comments