ब्रेकिंग न्यूज़ : मढ़ौड़ा के गिरफ्तार विधायक रिहा
ロ रेल कारखाना के घेराबंदी व कार्य कों ठप करने कों लेकर पुलिस प्रशासन ने विधायक जितेन्द्र राय समेत अन्य लोगो कों किया था गिरफ्तार
छपरा : मढ़ौरा विधायक जितेन्द्र कुमार राय समेत दर्ज़नों कों गिरफ्तार कर थाना लाया गया था .जिन्हे अब रिहा कर दिया गया . मामला आज सोमवार कों रेल कारखाना में घेराबंदी व कार्य ठप क़ा हैं।बताते चले की मढौरा रेल कारखाना से निकलने वाले इंजन पर उप्र के रोजा क़ा नाम लिखे जाने के विरोध में आसपास के ग्रामीणों ने विधायक जितेन्द्र राय के नेतृत्व में घेराबंदी कर रखा था। जिससे प्रशासन ने लोगों कों गिरफ्तार कर थाने लायीं हैं। जहां पर ज़रूरी बेल बॉन्ड भरे जाने के बाद रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी देने वालों में परमात्मा राय, मनोज गुप्ता, हर्ष वर्धन दीक्षित समेत दर्ज़नों में ग्रामीण थे। सभी कों कुछ देर बाद पुलिस ने ज़रूरी बेल बॉन्ड पर हस्ताक्षर करा रिहा कर दिया।




Recent Comments