दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
दो लाख की लालच में गवाएं 7000
भारतीय स्टेट बैंक मझौलिया परिसर की घटना
मझौलिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा परिषर से हाई प्रोफाइल ठगों द्वारा एक व्यक्ति से ₹7000 ठगने का मामला प्रकाश में आया है. ठगी का शिकार प्रखंड क्षेत्र के नानो सती निवासी भदइ यादव ने बताया की जैसे ही वो ₹7000 बैंक से निकासी कर बाहर निकले तभी तीन युवकों मे से एक युवक के द्वारा बड़ी ही चालाकी से 200000 के नोट का बंडल रुमाल में लपेटे हुए दिखाकर कहा गया की जो ₹10000 देगा मैं उसको यह 200000 का गड़ी दे दूंगा. और उसी के दो साथियों ने पीड़ित से राय सलाह कर ₹3000 देकर ₹10000 पूरा करवा दिया और उनके हाथों से तीसरे ठग के हाथ में दिलवा दिया गया. ठग के हाथ में रूपया आते ही उसने रुमाल में लपेटा हुआ नोट का बंडल पीड़ित को थमाया और एक ही बाइक से तीनों फरार हो गए. जब पीड़ित ने अकेले में जाकर रुमाल को खोला तो उसके लखपति बनने का सपना चकनाचूर हो गया. उसके बाद वह पुनः बैंक में जाकर प्रबंधक से शिकायत किया प्रबंधक के कहने पर वह थाने में आया एवं एक आवेदन थानाध्यक्ष को दिया. तथा अपनी कहानी सबको बताने लगा जिसको सुनकर सभी मझौलिया वासी अचंभित हो गए. बताते चलें कि भारतीय स्टेट बैंक मझौलिया से यह ठगी का मामला आए दिन होते रहता है. हालांकि पीड़ित ने ठगों के बैंक में घुसने एवं निकलने की चर्चा की है जिसको लेकर सीसीटीवी कैमरे को खंगालने की बात कही जा रही है.