
छपरा । जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में निर्वाचन कार्य को ससमय सम्पन्न कराने के लिए गठित सभी तेईस कोषांगो के नोडल पदाधिकारियों के साथ कोषांगों के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कोषांग विशेषकर कार्मिक कोषांग और प्रशिक्षण सह मतदान कर्मी कोषांग अभी से पूरी तरह से सक्रिय हो जाय। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अभी तक 23 हजार मतदान कर्मियों का डेटावेस तैयार कर लिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मास्टर ट्रेनरों को दिये जाने वाला सामग्री तैयार करा लें। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इसकी तैयारी करा ली गयी है और इसका पीपीटी भी बना लिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इसे कल तक एप्रोव करा लें। मतदान कर्मियां के प्रशिक्षण देने की तैयारी के संबंध में भी जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया जिस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण छपरा शहर स्थित कुल सात विद्यालयों के 66 कमरों में देने की व्यवस्था करायी जा रही है। एक फेज के प्रशिक्षण में सोशल डिस्टेंसिंग के मानक के अनुसार कुल आठ से इस दिन लगेंगे। जिलाधिकारी के द्वारा प्रशिक्षण स्थल पर साफ-सफाई, रोशनी और शौचालय आदि की व्यवस्था ठीक करा देने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मियों को दिये जाने वाले प्रषिक्षण के दौरान उन्हे दो से तीन पृष्ठ का चेक लिस्ट जो बुलेट प्वाइंट के रूप में हो उपलब्ध करा दें जिसमें मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर किये जाने वाले कार्यों की सहज जानकारी सभी मतदान कर्मियां को प्राप्त हो जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि मास्टर ट्रेनरों की पहली ट्रेनिंग तो दे दी गयी है परन्तु दूसरी ट्रेनिंग के समय मैं खुद उपस्थित रहुँगा। उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी कोषांगों के लिए अलग-अलग पंजी खोली जाय तथा कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों की माँग पर दी जाने वाली सामग्री उसमें अंकित कराना सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ट्रेनिंग के लिए आपूर्ति करायी गयी ईवीएम-वीवीपैट संबंधी प्रोटोकाल का अनुपालन करायेंगे। ये दोनो मशीन किसी निजी घर में या खुले में नहीं रखे जायेंगे यह सुनिश्चित करायेगें। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान कर्मिर्यों को दिये जाने वाले प्रशिक्षण स्थल पर दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी तथा जिले के वरीय पदाधिकारी नियमित अंतराल पर इन केन्द्रां का भ्रमण करेंगे। बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्त्ता डॉ गगन, उप विकास आयुक्त अमीत कुमार, अपर समाहर्त्ता विभागीय जांच भरत भूषण प्रसाद, निदेशक डीआरडीए सुनिल कुमार पांडेय, जिला षिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह, डीसीएलआर सदर पुष्पेष कुमार, सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।




Recent Comments