दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर मलाही टोला से दस लीटर देशी शराब के साथ मझौलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी।उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी जिसमें दो कारोबारी मोहन सहनी साकिन माधोपुर मलाही टोला एवम खुर्शीद आलम साकिन श्रीपुर बाजार को गिरफ्तार कर कांड संख्या 542/18 दर्ज करते हुये जेल भेज दिया गया।