दहेज उत्पीड़न के मामले में भाई को छुरा मारा,चार लोगों पर मुकदमामशरक (सारण)मशरक थाना क्षेत्र के गंडामन विष्णुपुरा गांव के चाँदतारा खातुन ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति, ससुर, सास एवं ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा मशरक थाना कांड संख्या 249/19 दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज मे बाईक व पलंग नहीं मिलने पर उसे हमेशा प्रताड़ित करते रहे है। उसके साथ मारपीट करते रहे है। आरोप है कि सोमवार को चाँदतारा खातुन का भाई उससे मिलने गंडामन बिसुनपुरा गांव आया था। रात को उसके ससुरालवालों ने उसके भाई के साथ मारपीट की। जब विरोध किया तो उसे छुरा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे उसका भाई अल्ताफ अंसारी(20वर्ष) जजौली निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। चाँदतारा खातुन ने ससुर क्यामुदीन अंसारी, पति अलाउद्दीन अंसारी, सास हसीना खातुन एवं ननद सहाना खातुन को नामजद अभियुक्त बनाया हैं। पुलिस ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामला की जांच में जुटी हुईं हैं।




Recent Comments