
तरैया।आगामी 01 मार्च को पटना के गाँधी मैदान में आयोजित जदयू कार्यकर्त्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर तरैया के टीएनसिंह मार्केट में जदयू प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने कार्यकर्ताओं के साथ सामीक्षात्मक बैठक किया।जिसमें सम्मेलन के लिए स्थानीय स्तर पर चल रहे तैयारियों के बारे में जानकारी लिया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन में छपरा से 1600 गाड़िया पटना जाएगी।तथा तरैया से 250 गाड़िया जायेगी।तरैया विधानसभा के 37 पंचायत के सभी बूथ अध्यक्ष,बूथ सचिव,पंचायत अध्यक्ष,पंचायत सचिव,कार्यकारिणी सदस्य तथा सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ 01 मार्च को पटना सम्मेलन में जाने के लिए तैयार है। आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जायेगा।कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुनने के लिए सभी कार्यकर्ताओं इंतजार कर रहे है।इस बार का सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।जदयू के सभी कार्यकर्ताओं की ताकत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विगत 15 वर्षो ने किया गया विकास कार्य एवं दूरदर्शिता है। मुख्यमंत्री ने बिहार को विकास की जिस बुलंदी तक पहुंचाया है,वह अद्वितीय है।और एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में हम सभी कृत- संकल्पित है।उक्त मौके पर प्रदेश महासचिव रत्नेश भास्कर, राजकुमार सिंह कुशवाहा,धर्मेन्द्र साह, दिलीप महतो,विद्यालाल महतो,डॉ असलम, हरेन्द्र महतो,पिन्टू महतो,प्रभावती देवी,मुकेश अभिनंदन सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments