राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया प्रखंड आरटीपीएस कार्यालय में राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन नहीं जमा करने को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अनुमंडल पदाधिकारी से शिकायत किया है शिकायत करने वाले हैं जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार पटेल मुखिया मुकेश कुमार आशीष भट्ट सुनील तिवारी संदीप कुमार गिरी मुखिया पति बाबूलाल चौरसिया योगी पासवान आदि ने बताया कि पंचायत के गरीब लाचार असहाय लोगों का बार-बार शिकायत मिलता है कि प्रखंड में राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा नहीं हो रहा है प्रतिदिन लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है जबकि पड़ोस के अन्य प्रखंडों में आवेदन जमा हो रहा है प्रतिनिधियों ने अभिलंब प्रखंड के आरटीपीएस कार्यालय में काउंटर खुलवा कर आवेदन लेने की अपील की है पंचायत में खुला हुआ आरटीपीएस कार्यालय केवल दिखावा बनकर रह गया है इस संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी विद्या नाथ पासवान ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से इस संबंध में जानकारी लेते हुए गाइडलाइन जारी किया जाएगा




Recent Comments