दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर पश्चिम चंपारण जिला इकाई आईएमए के द्वारा बरवत स्थित वृद्धा सेवा आश्रम में आईएमए के सदस्यों द्वारा नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए आईएमए जिला मीडिया प्रभारी हड्डी, जोड़, रीढ़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ0 उमेश कुमार ने बताया कि वृद्ध लोग हमारे धरोहर हैं, इन्हें संभाल कर रखना बहुत जरूरी है। वही आईएमए सचिव डॉक्टर मोहनीश सिन्हा ने बताया कि इस दिवस के अवसर पर नि:शुल्क जांच कर सभी को दवा, फल, खाना का पैकेट एवं खाद्य सामग्री दिया गया। सभी विभाग के विशेषज्ञ टीम द्वारा स्वास्थ्य की जांच की गई। वही आईएमए अध्यक्ष डॉ0 सुशील चौधरी ने इस तरह के आयोजन की प्रशंसा करते हुए आईएमए सदस्यों को धन्यवाद दिया। पूर्व अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने इस शिविर को महीने में एक बार जरूर आयोजन करने का प्रस्ताव दिया। जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इस अवसर पर डॉ0 उमेश कुमार, डॉ0 नासिर अली खान, डॉक्टर शिव शंकर, डॉक्टर जितेंद्र, डॉक्टर सनी कुमार सिंह, डॉक्टर अंजनी कुमार, डॉक्टर के जामा अमरनाथ, डॉ0 एसएन क्योलियार, डॉ0 रमेश चंद्रा, डॉ0 उपेंद्र, डॉ0 राजीव, डॉ0 दीपक जायसवाल, डॉ0 अनुराधा खेमका सिन्हा सहित जिले के 40 से ज्यादा चिकित्सा मौजूद रहे।