सारण :मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को पंचायतों में अबतक नहीं चालू करने को लेकर वार्ड सदस्यों ने मुखिया व अधिकारियों के खिलाफ  किया जमकर  विरोध प्रदर्शन 
अमनौर /सारण 

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को अबतक  पंचायतों में चालू करने में विलंब होने  को लेकर प्रखंड वार्ड संघ ने मुखिया व अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. रविवार को प्रखंड के ढोरलाही पंचायत के वार्ड संख्या एक में वार्ड संघ के अध्यक्ष ललिता देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सात निश्चय योजना के लिए चयनित वार्ड के चार दर्जन से अधिक वार्ड सदस्यों ने बताया कि जहां सरकार मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को गांव मुहल्ले में पहुंचाने के लिए दम भर रही है वहीं पंचायत के  मुखिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत एवं मनमानी के कारण अबतक उक्त योजना को लागू नहीं किया जा रहा है. जबकि इसके लिए कई पंचायतों में वार्ड समिति का गठन कर खाता भी खोला गया है. बावजूद अबतक उक्त कार्य को पूरा नहीं किया जा रहा है. वार्ड सदस्यों ने स्थानीय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस सप्ताह तक चयनित वार्ड में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना को चालू  नहीं किया गया तो प्रखंड मुख्यालय परिसर में विशाल धरना एवं  प्रदर्शन किया जाएगा. जरुरत पड़ी तो जिला मुख्यालय से लेकर पटना के लिए भी कूच करने के लिए बाध्य होंगे. बैठक के पश्चात सदस्यों ने मुखिया व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. उक्त मौके पर मुख्य रूप नंदकिशोर शुक्ला,  मेघनाथ पाण्डेय, नूतन देवी, महम्मद मनशाद आली, हरेन्द्र राम, कमली देवी, अनिता देवी, सीमा देवी, पंचम दास, संतोष पासवान, पुनम देवी, सुनील राम, राम अवतार दास, सती देवी, तारकेश्वर ठाकूर, सरसरी परवीन, दुखन राय, मदन पाण्डेय, रामनाथ मांझी, राम आशिष राम, शिला देवी, ललन सिंह सहित चार दर्जन से अधिक वार्ड सदस्य शामिल थे.