समस्तीपुर:अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक आयोजित

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष राम विनोद सिंह ने रविवार कों दलसिंहसराय ब्लॉक रोड में स्थित अपने आवास पर आयोजित बैठक कों सम्बोधित करते हुये कहा कि जिले में कुशवाहा समाज कों संगठित करने में महासभा महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।दबे कुचले कुशवाहा समाज कों फिर से एक नई दिशा देने के लिये हम सब मिल कर काम कर रहे है।समाज के होनहार भविष्य कों संवारने के लिये निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण , विद्यालय में नामांकन कों लेकर जागरूकता अभियान सहित गरीब बच्चियों के दहेज रहित सामूहिक विवाह सहित अनेक लोककल्याणकारी कार्यों के लिये महासभा कृत संकल्पित है।अनेक विचारधाराओं में बंटे कुशवाहा समाज कों सुसंगठित करूंगा।

वही महासभा की महिला प्रकोष्ठ की बिहार प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी प्रिया ने कहा कि नारी शोषण, बाल विवाह,दहेज प्रथा आदि कुरीतियों के खिलाफ जन चेतना उत्पन्न कर समाज कों संगठित करने का काम करूंगी।आगे उन्होंने कहा कि महासभा के नवमनोनीत जिला अध्यक्ष जिला महासचिव कमलेश कमल व जिला कोषाध्यक्ष प्रेम कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में जिला का कुशवाहा समाज महासभा के बैनर तले संगठित होगा।सम्मेलन में अजय कुशवाहा,राणा कुशवाहा,उमेश कुशवाहा, राकेश कुशवाहा,अवधेश कुशवाहा,राम सेवक सिंह,सुरेन्द्र कुशवाहा,डॉ देवेन्द्र महतो,विवेक विशाल विनोद बिहारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।




Recent Comments