दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
चोरी के बाइक के साथ चोर गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल। यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी उन्होंने बताया कि आवेदक के आवेदन आलोक में थाना कांड संख्या 486/19धारा 413,414,दर्ज किया गया । आवेदक रतन माला पंचायत के छौरहिया गांव निवासी संदीप साह बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर का नया हीरो स्प्लेंडर प्लस से छपवा जा रहा था । उसी क्रम में आमवा मन के समीप बाइक में चाभी छोड़ पेशाब करने लगा उसी क्रम मे दुबवलिया गांव निवासी स्वर्गीय मोती साह के पुत्र धानु साह बाइक लेकर फरार हो गया ।थानाध्यक्ष ने बताया कि मझौलिया पुलिस राजघाट स्थित वाहन चेकिंग कर रही थी । उसी दौरान यह बाइक चोर सगौली जा रहा था । पुलिस को देखकर पीछे भाग । पुलिस ने शक के आधार पर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया । जहाँ पूछताछ में मालूम हुआ कि यह बाइक चोर बाइक को नव हजार में बेचने के लिए सगौली जा रहा था । मझौलिया पुलिस ने बाइक जब्त करते हुए बाइक चोर को जेल भेज दिया।




Recent Comments