
रिविलगंज(सारन) : समाजसेवी स्व. राजवली राय की 8वीं पुण्य तिथि सोमवार को श्रद्धाभाव से मनाई गई। नगर पंचायत के वार्ड संख्या -16 गोदना मठिया गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर परिजनों सहित दर्जनों गणमान्य लोगों द्वारा स्व राजवली राय की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ प्रीतम यादव ने कहा कि स्व राय जी गरीब गुरबों के मदद करने में विश्वास रखते थे। इस असवार पर स्व राय के पुत्र दिनेश कुमार पंकज एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रीतम यादव द्वारा सैकड़ों गरीब-गुरबों जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल तथा छात्र छात्राओं के बीच पाठ्य-पुस्तक, कलम- कॉपी, पेंसिल आदि वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर प्रीतम यादव, दिनेश कुमार पंकज, अजय प्रसाद यादव, श्याम वली यादव, जय प्रकश चौधरी, नागेंद्र प्रसाद भारत भूषण शर्मा, दीर्गदेव शर्मा ,अमित यादव, भूषण गिरी आदी अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे




Recent Comments