◆ परिजनों ने सहपाठी छात्र समेत उसके दोस्त को किया नामजद
सारण/तरैया। थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में एक साथ पढ़ रहे छात्र की प्रताड़ना एवं उसके द्वारा तांग तबाह से आजिज होकर एक छात्रा द्वारा पंखे से लटककर आत्म हत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। मृत छात्रा उक्त गांव निवासी माधो राम की 16 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी बताई जाती है। इस सम्बंध में मृतिका के पिता ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें उनके पुत्री के साथ पढ़ने वाले दो लड़कों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि उनकी पुत्री एवं राजेन्द्र राम के पुत्र भूषण राम दोनों एक साथ पढ़ रहे थे। वह बार-बार उनकी पुत्री को तंग कर रहा था। आरती बार-बार उस लड़के को समझाती थी। लेकिन वह बात नहीं मान रहा था। उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। वह उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। रास्ते में उसके साथी दुलारचन्द्र राम के पुत्र नीरज राम ने घेर लिया और उनकी पुत्री के साथ दोनों ने मिलकर दुर्व्यवहार किया। इस दुर्व्यवहार को वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और घर आकर उसने पंखे के रड में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब कमरे में वे लोग पहुचे तो वह गले में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर चुकी थी। दूसरी तरफ घटना को लेकर गांव में अलग- अलग चर्चाएं हो रही है। फिलहाल पुलिस प्रथमिकी दर्ज कर हर बिंदु से जांच कर रही है।




Recent Comments