दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
चनपटिया नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत टिकुलिया चौक पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम अज्ञात अपराधियों ने उठा लिया। इस घटना को बुधवार की रात्री अज्ञात अपराधियों ने अंज़ाम दिया। इस बाबत चनपटिया थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अनुसार कांड संख्या 293/19 दर्ज कर लिया गया है। इस बावत अज्ञात अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस काफी सक्रिय है। बुधवार की रात हुई इस घटना में 28 लाख 83000 हज़ार रुपये के साथ पूरी एटीएम की चोरी कर ली गई है। सूत्रों की माने तो इस घटना को अंज़ाम देने में आधा दर्जन से ज्यादा लोग शामिल हुए होंगे। ए टी एम को किसी मिनी ट्रक, पीकअप या किसी बड़ी लग्जरी गाड़ी में लेकर भागे होंगे अपराधी।





Recent Comments