जीविका द्वारा संस्थागत प्रसव हेतु जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

✍️दीपक कुमार सिंह/परसा(सारण) -प्रखंड के परसौना पंचायत स्तिथ प्रसादी गाँव में जीविका द्वारा आयोजित संस्थागत प्रसव हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ रजत किशोर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में सस्थागत प्रसव के संख्या की कमी के कारण प्रसव पीड़ित महिलाओं को हो रही परेशानी को कम करना उदेशय है।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य संस्थागत प्रसव को बढ़ाव देना एव घर में होने वाली प्रसव को कम करना है।ताकि आधुनिक उपकरण दवा सुई के उपलब्धता में सही रूप से प्रसव कराया जा सके।बीडीओ ने कहा कि अस्पताल में कुशल चिकित्सक और प्रशिक्षत नर्स द्वारा प्रसव पीड़ित महिलाओं की स्वस्थ्य की जाँच करने के लिए आधुनिक मशीन समेत विभिन्न प्रकार की उपलब्ध सुबिधाओ के बारे में जनकारी दिया।और उपस्तिथ लोगो से संस्थागत प्रसव कराने के लिए अपील किया।वही कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगो को बीडीओ ने स्वच्छ्ता का शपथ दिलाया।कार्यक्रम में मुखिया डॉ सविता कुमारी चिकित्सक प्रणव कमल डॉ इलताफ अंसारी ऋषि कुमार रौशन शांति कुमारी समेत जीविका और आंगनबाड़ी सेविका कर्मी उपस्थित थे।