विजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट :-
बगहा : सीएए के समर्थन में इस कड़ाके के ठंड में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक सभा में बैठने वाले वाल्मीकि की तपो भुमि नारायणी के तट पर रहने वाले बगहा के लोगों का मैं नमन करता हूं । उन्हें प्रणाम करता हूं । उक्त बातें केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बगहा अनुमंडल के मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं । गृह राज्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद गांधी जी नहीं चाहते थे कि देश का बटवारा हों, लेकिन कुछ लोगों के कारण देश का बटवारा हो गया । बंगलादेश, अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होने लगा । वहा पर अल्पसंख्यकों के बहु बेटियों के इज्जत के साथ खिलवाड़ होने लगा । ऐसे में अल्पसंख्यक वहां से भाग कर आकर भारत में रहने लगे । लेकिन ऐसे अल्पसंख्यकों को भारत में अपना अधिकार प्राप्त नहीं हैं । कांग्रेस की सरकार ऐसे अल्पसंख्यकों को नागरिकता नहीं दे सकी । लेकिन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह ने सीएए कानून लाकर ऐसे अल्पसंख्यक लोगों के लिए हिंदुस्तान में नागरिकता देने का कार्य किया है । इसको लेकर कांग्रेस पार्टी तथा अन्य विपक्षी पार्टियां लोगों के बीच भ्रम फैलाकर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है । वह नहीं चाहते हैं कि ऐसे लोगों को नागरिकता मिल सके । गृह राज्यमंत्री ने नौजवानों से घर-घर जाकर सीएए के बारे में लोगों को जागरूक करने की बात कही । सीएए के समर्थन में उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि नागरिकता को लेकर किसी को भी भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है । दूसरे देश से आकर भारत में रहने वाले लोगों को नागरिकता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कानून बनाया है । भारत में रहने वाले हिंदू ,मुसलमान, सिख , इसाई सभी जाति धर्म के लोगों को एक समान अधिकार है । वह है राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र दुबे ने सीएए के समर्थन में कहां की नागरिकता कानून आने से कांग्रेस पार्टी के पेट में दर्द हो रहा है । कांग्रेस पार्टी लोगों के बीच भ्रम फैलाकर अराजकता पैदा कर रही है । उन्होंने कहा कि आज कश्मीर में धारा 370 हटने से एवं सीएए कानून लागू होने से कोई भी जाकर कश्मीर में अपना घर बना सकता है । कश्मीर का वोटर बन सकता है । उन्होंने सभी नौजवानों से अपील कर कहा कि गांव-गांव जाकर सीए और नागरिकता कानून के बारे में लोगों को जागरूक करें । वहीं बगहा विधायक राघोशरण पांडे ने कहा कि सीएए कानून देश में नागरिकता देने के लिए है लेने के लिए नहीं । वही लौरिया विधायक विनय बिहारी ने गीत के माध्यम से लोगों को सीएए कानून के बारे में बताया । रामनगर विधायिका भागीरथी देवी ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेश पूरे देश में भ्रम फैला रही है ।वही बगहा चीनी मिल गए एमडी सह भाजपा नेता दीपक यादव ने कहा कि लोगों की सेवा करने में ही सबसे बड़ा धर्म है । मैं लोगों की सेवा करने के लिए भाजपा में आया हूं । जब मैं क्षेत्र भ्रमण के दौरान देखा कि लोग अपने खेत खलिहान अन्य जगहों पर काम कर करते हैं । तथा गरीबी में जीवन बसर कर रहे हैं । ऐसे में मानव सेवा ही सच्चा धर्म है । उन्होंने सीएए के समर्थन में उपस्थित लोगों को अपना समर्थन देने की अपील के साथ ही गांव गांव जाकर लोगों को जागरुक करने का आग्रह किया । वहीं पूर्व मंत्री राजेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नागरिकता कानून देश के हित में है । विपक्षी पार्टियां लोगों के बीच भ्रम फैलाकर कटुता पैदा कर रही है । सभा को सिवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव बिहार सरकार की पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेत्री रेनू देवी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रेनू देवी, मधुकर राय, गजेंद्र मिश्रा, भूपनारायण यादव , पंकज झुनझुनवाला, सतीश वर्मा, रविन्द्र श्रीवास्तव, दीपनारायण प्रसाद,हरनाटांड़ के प्रख्यात चिकित्सक कृष्णमोहन प्रसाद सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता बगहा पुलिस जिला भाजपा अध्यक्ष राम सिंह ने किया वहीं संचालन दीपक राही, डी आनंद व अचिंत कुमार लल्ला ने किया ।





Recent Comments