माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन द्वारा मनाई गई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती

दैनिक खोज खबर, छपरा : स्वामी विवेकानंद जी के 157 वीं जन्मजयंती सारण के प्रसिद्ध समाजसेवी संगठन माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन के मुख्यालय पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मनाई गई ।

इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर यहाँ निःशुल्क पढ़ने वालें छात्र-छात्राओं के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सोनी कुमारी प्रथम, रितु कुमारी द्वितीय, अर्जुन तृतीय रहें। अन्य टॉप टेन स्थानों पर क्रमशः लाखा कुमारी, रोहित कुमार, अंजली कुमारी, पायल कुमारी, अभिषेक शर्मा, अनीसा कुमारी एवं फैजल इकबाल रहें।

इस कार्यक्रम में उपस्थित कृष्ण सिंह एवं अमरेन्द्र कुमार गोलू द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय के बारें में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में नीलम सिंह, विशाल गोस्वामी, मृत्युंजय, राजू, विक्की, दीपक, मनीष, सत्येंद्र, रोहित एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र- छात्राओं की मौजूदगी रहीं।




Recent Comments