बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व मुखिया अरूण सिंह को गोलियों से भूना, 24 घंटे के अंतराल में दूसरी बड़ी वारदात से दहला मीरगंज इलाका

परवेज़ अख्तर/सिवान/गोपालगंज

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है जहां बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व मुखिया की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात स्थानीय थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण सिंह के घर के सामने की बताई जा रही है घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्व मुखिया अपने दरवाजे पर बैठकर कोई कार्य कर रहे थे कि इसी बीच एक बाइक पर बैठे तीन युवक उनके दरवाजे पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों ने हेलमेट लगा रखी थी तभी उसी वक्त एक युवक मुखिया को प्रणाम करने के लिए पैर की तरफ बढ़ा जैसे ही मुखिया ने गर्दन नीचे की की दूसरे युवक ने उनकी सिर में गोली मार दी फायरिंग की खबर जैसे ही गांव में पहुंची कि स्थानीय लोग के बीच अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जब तक लोग कुछ समझ पाते इसी बीच तीनों बदमाश अपने बाइक से वहां से फरार होने में सफल हो गए वही आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने जख्मी मुखिया को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया वही सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पूर्व मुखिया की मौत हो गई। वही पूर्व मुखिया के बारे में बताया जाता है की उपेंद्र मुखिया हत्याकांड में कुछ ही दिन पहले आरोपित मुखिया जेल से छूटकर बेल पर बाहर आए हुए थे हालांकि हत्या किस कारण हुई है यह अब तक प्रकाश में नहीं आया है वहीं पुलिस भी इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है बता दें कि 24 घंटे के अंदर मीरगंज थाना क्षेत्र में यह् दूसरी बड़ी वारदात है कल दिनदहाड़े ही कुख्यात गैंगस्टर राजकुमार शर्मा की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी अभी घटना के 24 घंटे पार नहीं हुए की दूसरी बड़ी वारदात मीरगंज थाना क्षेत्र से प्रकाश में आ गया।