मढौरा में स्टेट बैंक के पास से बाइक ले उड़े चोर
मढौरा (सारण)
स्थानीय नगर में गुरुवार को नगर के व्यस्तम जगह से चोरों ने बाइक चुरा ली । बताया जाता है की स्थानीय शहर के गढ़देवी चौक स्थित स्टेट बैंक के सामने से बाइक की चोरी हो गयी । पीड़ित सुनील तिवारी मढौरा थाना क्षेत्र के कोल्हूआ निवासी बताये जाते है । जिन्होंने अपनी काले रंग की स्पेलेन्डर खड़ा कर बैंक के कार्य से परिसर में अंदर गाये थे , कुछ ही देर बाद आये तो चोरों ने बाईक उड़ा लिये थे । पीड़ित ने इसकी जानकारी तुरंत थाने में जाकर पुलिस को दिया । पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है ।