बेतिया – बगहा :– नारायणी गण्डकी माता की 50वी गोल्डेन जुबली महाआरती का भव्य होगा आयोजन।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगह प,च,बिहार:–
अपार हर्ष के साथ सूचित करना है कि हर महीने की भांति पावन पूर्णिमा के अवसर पर नारायणी गंडकी माता की 50वी गोल्डन जुबली महाआरती त्रिवेणी धाम शिवालय घाट नेपाल परिसर में 28 जून 2018 दिन गुरुवार को होगी l कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4:00 बजे से किया जाएगा l इस कार्यक्रम में भारत नेपाल के संत महात्मा कलाकार पधार रहे हैं l पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं प्राकृतिक धरोहर की रक्षा भी इस कार्यक्रम का उद्देश्य है l आप सभी सपरिवार बड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचे और पुण्य के भागी बने l निवेदक स्वरांजलि सेवा संस्थान भारत एवं कोटि होम आश्रम त्रिवेणी धाम नेपाल




Recent Comments