सड़क दुर्घटना में मृतक की मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मढ़ौरा(सारण) ।
थाना क्षेत्र के कर्णपुरा में बरात आए युवक की बस से कुचलने से हुई मृत्यु के बाद मृतक की मां डुमरी बुजुर्ग नयागांव निवासी हरेंद्र महतो की पत्नी गीता देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में कहा है कि उनका 18 वर्षीय पुत्र राजन कुमार डुमरी बुजुर्ग से बारात में शामिल होने के लिए मढ़ौरा के कर्णपुरा सुरेश राय के यहां आया था । बरात मे लड़की के दरवाजे से वह गांव के ही एक अन्य युवक के साथ एसएच 73 के रास्ते आ रहा था । तभी तेज गति से आ रही एक अज्ञात बस ने उनके लड़के को धक्का मार दिया । इसमें राजन कुमार की मौके पर मौत हो गई वहीं उसके साथ रहा युवक आयुष जख्मी हो गया । बारात में आए लोगों ने दोनों को अस्पताल ले जाने लगे इसी दौरान राजन कुमार की मृत्यु हो गई थी । मृतक की मां ने पटना से सिवान आने वाली बस का समय कर्णपुरा में साढ़े नौ बजे का बताया है ।




Recent Comments