बेतिया – बगहा:- बगहा नगर परिषद के वार्ड सं०20 में सभापति प्रतिनिधि ने जमीनी विवाद का निपटारा कराया।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार:–
बगहा(25जून2018):- नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 में नाला निमार्ण में सीमांकन को लेकर स्थानीय वासियों में तनाव बना हुआ था जिसको लेकर समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करना अभिकर्ता को चुनौतियों से कम नही था।इस बावत सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम ने सोमवार को वार्ड पार्षदों व कार्य का विरोध कर रहे नगरवासियों की एक संयुक्त में सौहार्दपूर्ण माहौल में सभी विवादों का निपटारा कर निर्माण कार्य पुनःआरंभ कराया ।मौके पर वार्ड पार्षद सुभाष चौधरी,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ०राजू सिंह,कमलेश पटेल सहित दर्जनों स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे।