बाइक से गिरा बैग को खुद फोन कर वापस लौटाया, दिखाया ईमानदारी

मढ़ौरा।
बाइक की डिक्की से गिरे बैग के मिलने पर राहगीर ने खूद से फोन कर ईमानदारी का परिचय देते हुउए वापस लौटा दिया। बैग में जरूरी कागजात के साथ नकद राशि भी थी। बता दे कि रविवार को मढौरा के जनादेश अखबार के पत्रकार मढ़ौरा निवासी मनोकामना सिंह का आवश्यक कागजात और एक हजार पांच सौ दस रुपये नकद राशि रखा बैग बाइक की डिक्की से भ्रमण के दौरान श्यामकौरिया-नेवारी रोड में रविवार की देर शाम में गिर गया था। बाइक की डिक्की से गिरे बैग को इसुआपुर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी डॉ गोरखनाथ राय को मिला । बैग के अंदर रखे कागजात से नाम पता जानकर उसने पीड़ित व्यक्ति को देर रात में ही इसकी सूचना मोबाइल पर दे दिया। पत्रकार मनोकामना सिंह का बैग भ्रमण के दौरान रविवार को बाइक का डिक्की खुलकर गिर गया था। जिसमे आवश्यक कागजात के साथ नकद एक हजार पांच सौ दस रुपये भी था।




Recent Comments