बेतिया – बगहा को मिला एक और सम्मान
 वक्ष s? .t   x
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार:–
बगहा नगरपरिषद को मिला स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के अनुसार बगहा नगर परिषद को पूरे बिहार में 10 वां और पूरे भारत में 382 वां स्थान मिला है। 2017 के स्वच्छता सर्वेक्षण में बगहा नगर परिषद को,भारत में सबसे गंदे शहरों में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था, जो बगहा और बगहा नगर वासियों के लिए शर्म की बात थी।
इस उपलब्धि को हासिल करने में बगहा नगर परिषद की सभापति ज़रीना खातून साहिबा, उनके प्रतिनिधि फिरोज़ आलम साहब और बगहा नगर परिषद के उप सभापति श्री जितेन्द्र राव जी सहित सभी वाड पार्षद गण का पुर्ण सहयोग रहा।
साथ ही बगहा नगर परिषद की जनता ने सफाई व्यवस्था कायम रखने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया तो वहीं मीडिया कर्मियों ने भी सफाई व्यवस्था को उचित कवरेज प्रदान करके इस उपलब्धि को हासिल करने में अपना साकारात्मक सहयोग दिया