बेतिया – बगहा :– घनश्याम मीणा अनुमंडलाधिकारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
बगहा अनुमंडल क्षेत्र के हार्णताड़ उच्च विद्यालय मेले का उद्घाटन परिसर में मंगलवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगने वाले थारु महोत्सव मेले का उद्घाटन बगहा अनुमंडल पदाधिकारी घनश्याम कुमार मीणा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर थारु महासंघ के सदस्यों ने एसडीएम को माल्यार्पण कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात थारु महिलाओं व युवतियों ने संस्कृति से जुड़ी नृत्य झमटा, झुमरा व बिरहनी आदि का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर थारु जनजाति से जुड़ी प्राचीन काठ गाड़ी को प्रदर्शनी के लिए लगाया गया था। जिसपर सवारी कर अनुमंडल पदाधिकारी ने लुफ्त उठाया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरनाटांड़ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. कृष्णमोहन राय ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पहले यह एक मेला मात्र हुआ करता था। लेकिन वर्ष 1996 में बगहा के तत्कालीन एसडीएम के द्वारा मेले को थारु महोत्सव मेले का नाम दिया गया। वही थारु महोत्सव मेला के उद्घाटनकर्ता बगहा एसडीएम घनश्याम कुमार मीणा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपसब को यह विश्वास दिलाता हूं कि अगले वर्ष जब भी ये कार्यक्रम होगा और जो भी प्रशासन के द्वारा इस महोत्सव के लिए सहयोग किया जा सकता है उसके लिए हम पूरी पहल करेंगे। साथ में जो भी सरकारी तंत्र के द्वारा मदद हो सकती है वो सुनिश्चित कराई