रेल निर्माण कम्पनी ने ग्रामीणों के लिए मिर्जापुर में लगाया निशुल्क आंख जां शिविर
#जरुरत के अनुसार पीड़ित को दिया गया चश्मा


मढ़ौरा (सारण)
सामाजिक सरोकार से अपने को जोड़ते हुए रेल निर्माण कम्पनी अमरीकी कम्पनी की सहयोगी कम्पनी एसपीसीएल ने ग्रामीणों के लिए निशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया I पंचायत के के मध्य विधालय ताल पुरैना के प्रांगण में आयोजित शिविर में मिर्जापुर,ताल पुरैना, बाजिद भोरहा, तेजपुरवा, चंदा, अगहरा सहित अन्य गांवों से सैकड़ो लोग जमा हुए और अपने आंख का जांच कराया I मिली जानकारी के अनुसार देर शाम तक शिविर के माध्यम से करीब 200 नेत्र रोग पीड़ितों का निशुल्क जांच संपन्न हुआ। जांच शिविर के उद्घाटन में स्थानीय मिर्जापुर मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित व एसपीसीएल के अधिकारिओं ने संयुक्त रूप से किया I इस दौरान हर्षवर्धन दीक्षित ने कहा की आंख शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जिसकी उचित देखरेख जरुरी है । गांव में किसी को समस्या आने पर जानकारी के अभाव या लापरवाही के कारण लोंग चिकिसक तक नहीं पहुंचते जिससे समस्या गंभीर बन जाती है I ऐसे निशुक्त जांच शिविर को ग्रामीण क्षेत्र की जरुरत बताई I चिकित्सक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि शिविर में करीब 200 मरीजों के आंख की जांच की गई है, इनके बीच आवश्यकता अनुसार चश्मे का भी वितरण किया गया है I जांच में पहुंचे मरीजों में अधिकतर की समस्या सामान्य है जिसे थोड़े दिन के उपचार से ठीक किया जा सकता है I शिविर में कम्पनी के चिकित्सक डॉ विजय शर्मा,विपिन शर्मा,एम हशन,सोनू कुमार,राजेश कुमार, एस खान, कम्पनी के अमिताभ मिश्रा,फिरोज आलम, सुभाष सिंह,मशिउद्दीन अहमद,शम्भू चौधरी,चंदशेखर प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।
— साभार- संजीव कुमार, दैनिक भास्कर