
मांझी। स्थानीय मांझी कृषि विज्ञान केंद्र पर में पोषण माह के तहत शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं व कृषक महिलाओं की संयुक्त गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ अभय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर इफ्फको द्वारा प्रदत्त किचेन गार्डन किट का वितरण किया गया। डॉ अभय कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि पोषण एवं इससे सम्बंधित 10 प्रशिक्षण कार्यक्रम में से 6 को पूरा कर लिया गया है। जिनमें 200 महिलाएं समेत 70 आंगनबाड़ी सेविकाएं शामिल होकर ज्ञानार्जन कर चुकी है। गोष्ठी में डॉ तनुजा जुकरिया ने संतुलित पोषण व पोषण थाली के बारे जानकारी देते हुए कहा कि किस तरह एक थाली में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन सहित सभी खनिज तत्वों से भरपूर भोजन नही मिलेगा स्वास्थ्य की रक्षा नही की जा सकती। डॉ चंदोला ने बीज रोपण व पोषण वाटिका तैयार करने की विधि की जानकारी दी। डॉ विजय ने औषधीय पौधों की आवश्यकता व उपयोग की जानकारी दी और पोषण वाटिका में शामिल करने की अपील की। गोष्ठी को डॉ कन्हैया, डॉ सौरभ आदि ने भी संबोधित किया।




Recent Comments