तेज हवा और भारी बारिस से खपड़ैल के मकान गिरा,बाल बाल बची सोई हुई महिला

#परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : तेज हवा के साथ लगातार बारिश होने से प्रखंड के निखती कला गांव में कन्हैया राम का मकान बुधवार की रात की बारिश में गिर गया। उनकी विधवा रामावती कुंवर मकान गिरने के दौरान अपने खपड़ैल के मकान में ही सोई हुई थी। वह इस हादसे में बाल-बाल बच गई। सुबह में इसकी जानकारी जैसे ही मुखिया अजीत सिंह एवं सरपंच अजय प्रताप सिंह उर्फ टुन्ना सिंह को हुई वे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसकी सूचना स्थानीय सीओ को भी दी गई है। पीड़िता फिलहाल दूसरे के घर में आश्रय ली है। इकलौता बेटा सोनू राम बाहर रहकर मजदूरी करता है।