दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद देश में उबाल है. दलित संगठनों ने आज दो अप्रैल को भारत बंद का एलान किया था. एससी/एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी नए दिशा-निर्देश के विरोध में पूर्व से आहूत भारत बंद को लेकर बेतिया में माहौल काफी गर्म रहा. हजारों की संख्या में लोग आए और मारा पीटा और दुकान लूटकर ले गए. यह कहना है उन लोगों का जो बेतिया स्टेशन पर अपने नाश्ता-पानी की दुकान, किताब आदि की दुकान चलाकर, अपना गुजारा करते हैं. बिहार में आज सुबह से ही भारी विरोध देखने को मिल रहा है.

बता दें कि तोड़-फोड़ करने वालों ने बेतिया स्टेशन की हालत काफी दयनीय कर दी है. टिकट काउंटर फिलहाल बंद है. ट्रेनों की आवाजाही भी रुकी गई है. लोग कह रहे हैं कि यदि ट्रेन नहीं आने वाली तो ट्रेन का टिकट वापस कर दिया जाए, लेकिन फिलहाल उनकी सुनने वाला कोई नहीं. इधर स्टेशन अधीक्षक आनंद कुमार बैठा ने बताया कि इस बंद की सूचना पहले ही पुलिस प्रशासन को दी गई थी, लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिली. हजारों की संख्या में दंगाई आए और स्टेशन को तहस नहस कर चलते बने.





Recent Comments