बेतिया – साठी:– NIOS कंप्यूटर सेंटर , सेमरी-साठी में पुस्तक वितरण किया गया ।

न्यूज इनपुट शमीम क़मर रेयाज़ी साठी प.चम्पारण बेतिया बिहार :–
साठी :पश्चमी चंपारण – राष्ट्रीय मुक्ति विद्यालय शिक्षा संस्थान ,मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित कम्पयुटर सेंटर सेमरी-साठी में कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रहे छात्र एवँम छात्राओं के बीच आज सेंटर के निदेशक श्री मसूद आलम द्वारा पुस्तक वितरण किया गया ,इस अवसर पर NIOS कंप्यूटर सेंटर के सभी छात्र एवं छात्राएं उपस्तिथ थे । पुस्तक वितरण के अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री आलम ने शिक्षण पा रहे बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की आज का युग आधुनिक युग है इस युग में टेक्नोलॉजी के दम पर मानव कल्पना से दूर का कार्य भी संभव है । कंप्यूटर का ज़माना है इसी लिए हम ने 2012 में साठी जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इस का नीव डाला ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा का अलप जगा सकें और हमारा सपना साकार भी हुवा । आज हमारे इस संस्था से प्रशिक्षित बच्चे एवं बच्चियां देश के राज्य के कोने कोने में सरकारी एवं निजी कम्पनयों रोज़गार प्राप्त कर चुके हैं ।
इस कम्प्यूटर सेंटर के उप निदेशक सरफ़राज़ आलम ने कहा की शहरों में सभी तरह सुविधाएं हैं । परन्तु ग्रामीण क्षेत्र के गावँ देहात के बच्चे जो शहर से कोसो दूर हैं ,उनके लिए यह सुनहरा अवसर हैं की उनके घर ,जवार के पास यह सुविधायें मिल रही जिसका लाभ उठा रहे हैं । इस अवसर पर कम्प्यूटर सेंटर के अनुभवी शिक्षक ब्रजेश तिवारी ,इंस्ट्रक्टर राहुल गर्ग ,एवं अंशु कुमारी साथ ही साठी के शिक्षित एवं सामाजिक बुद्धजीवियों की मौजूदगी ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया ।