दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बाईक चोरी के मामले मे एक गिरफ्तार । तीन फरार।
नौतन प्रखंड के झखरा से बाईक चोरी कर भाग रहे चार चोरों मे से एक को खैराटोला गाव मे स्थानीय ग्रामीणो ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।गिरफ्तार आरोपी दक्षिण तेल्हुआ निवासी प्रदीप सहनी बताया गया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि झखरा के राजू मिया अपनी अपाची बाईक बीआर 22ac.3326 सरेह मे खडी कर अपने खेत मे गन्ना की बुआई करा रहे थे तभी बाईक की आवाज सुनाई दी।जब बाईक के तरफ बढकर देखा तो दो बाईक पर सवार चार आरोपी बाईक को स्टार्ट कर भागने की फिराक मे है ।बाईक स्वामी ने चोर चोर कर शोर मचाने लगे तथा दौडने लगे ।चारो आरोपी बाईक लेकर फरार हो गये इधर गाँव से एक बाईक आता देख राजू ने बाईक पर बैठ चोरों का पीछा किया जहा खैरा टोला के पास एक आरोपी बाईक से गीर गया जिसे ग्रामीणो ने पकङ पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस द्वारा पुछ ताछ मे पकडा गया आरोपी ने मुख्य आरोपी रामबाबू यादव तेल्हुआ का नाम पुलिस को बताया है ।थानाध्यक्ष ने बताया कि पकडे गये आरोपी के निशानदेही पर अन्य आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी मे जुट गयी है ।




Recent Comments