दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
एन.एम.सी बिल में संसोधन सहित अपनी कई मांगों को लेकर आज इंडियन मेडिकल एशोसिएशन की जिला ईकाई ने विरोध मार्च निकाला. मार्च की अगुवाई जिला अध्यक्ष डा.प्रमोद तिवारी ने की. विरोध में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. डॉक्टर तिवारी ने कहा कि हम एन.एम.सी.बिल में संसोधन एवं अपनी अन्य मांगों को लेकर अपना विरोध जारी रखेंगे. जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर उमेश कुमार ने बताया कि हम सरकार से bridge cause को समाप्त करने, नेक्स्ट एग्जाम को हटाने, एन.एम.सी में आईएमए सदस्यों की संख्या बढाने,CEA एक्ट में संसोधन करने तथा डाक्टरों के साथ हो रही हिंसा को बंद करने की मांग करते हैं. मौके पर डा.मोहनिस सिन्हा, डा.अंजनी कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित थे.